छत्तीसगढ़

भा रही छांव, न्यायधानी बिलासपुर में प्रचंड गर्मी, रात में भी अब उमस

आज का मौसम- मौसमी तंत्र के कमजोर हो जाने के कारण प्रदेश में 19 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। बिलासपुर में यही स्थिति रहेगी। दिन में गर्मी अधिक महसूस होगी। रात के तापमान में भी वृद्धि होगी।

बिलासपुर। न्यायधानी भीषण गर्मी की चपेट में है। धूप चिलचिलाने लगी है। घर की छत और दीवार तप रही है। धरती पर नंगे पांव चलना अब मुश्किल हो गया है। चमड़ी जला देने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में पेड़ों की छांव भा रही है। रात में उमस ने हलकान कर दिया है।

गर्मी का आलम यह है कि बुध को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसकी तुलना में गुरुवार को गर्मी का अहसास अधिक हुआ।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक मौसमी तंत्र के कमजोर हो जाने के कारण प्रदेश में 19 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौआने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम इसी तरह जारी रहेगा। गर्मी बढ़ने के साथ अब शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत भी शुरू हो जाएगी। इसका असर अभी से दिखने लगा है।

देवरीखुर्द, सिरगिट्टी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। ग्राउंड वाटर लेवल भी कम हो रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं अगर कुछ तालाबों की बात की जाए तो पिछले साल से तालाब में अभी ठीक ठाक पानी है। हालांकि अब तापमान बढ़ने के साथ ही तेजी से पानी कम होना शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker