
सक्ती। जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत संस्कार विद्या मंदिर हसौद मे 15 अगस्त को 79 स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि गण सभी पालक गढ़, स्कूल स्टाफ, विद्यालय के समस्त बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रही। ध्वजा रोहन के पश्चात बच्चों ने विद्यालय से पुलिस थाना हसौद तक प्रभात फेरी देशभक़्ति गीत नारे सहित अमर शहीदो को याद करते हुए निकाली। इस अवसर पर थाना प्रभारी महोदय जी ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया एवं भविष्य के लिए ढेरो शुभकामनाये दी। वहीं हसौद के पावन धरती पर जन्म लिए अमर शहीद कमलेश साहू जी के प्रतिमा पर विद्यालय के प्राचार्य श्री के आर सोनवानी जी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आँखो से उन्हे याद किया।




