हसदेव नदी पर बना सेतु पुल हुआ जर्जर, दुर्घटना को कर रहा आमंत्रित

साहब को नहीं लगता कि गढ्ढों से कोई दिक्कत हो रहा है – सिलादेही (बिर्रा) – केरा हसदेव सेतु बना जी का जंजाल
बिर्रा। हसदेव नदी पर बना सेतु पुल फिर से जर्जर हो गया है पुल से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना का डर लगा रहता है। गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सिलादेही (बिर्रा) का है जहां हसदेव नदी पर बना सेतु पुल फिर से जर्जर हो गया है। यह जर्जर पुल दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। यह मुख्य मार्ग रायगढ़, बिर्रा, शिवरीनारायण होते बिलासपुर को जोड़ने वाली सड़क है। इस सड़क में सैकड़ों रोज बड़ी-बड़ी हाईवा मालवाहक गाड़ी पुल से होकर गुजरती है जिससे पुल जर्जर हो चुका है। पुल में जगह-जगह गढ्ढा और सरिया निकल आया है।
इन दिनों नवरात्रि महोत्सव में शिवरीनारायण में भव्य दुर्गा माता रानी का पंडाल और मेला लगा हुआ है जिसको देखने के लिए आस-पास के लोग माता रानी दर्शन करने जाते है। जाते समय लोगों को हसदेव नदी पर बने सेतु पुल से होकर गुजरना पड़ता है सेतु पुल जर्जर होने के कारण राहगीरों को डर लगा रहता है कि कही दुर्घटना हो न जाएं और गाड़ियों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।
नेता (मंत्री) व जन-प्रतिनिधि और अधिकारी गण इस जर्जर सेतु पुल से होकर आवागमन करते है पर उन्हें इस हसदेव नदी पर बने सेतु पुल का ध्यान नहीं है। इसके पहले भी विभाग के अधिकारियों द्वारा मरम्मत कार्य किया गया पर उच्च गुणवत्ता नही होने के कारण यह फिर से जर्जर होकर टूटने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग व्यस्त सड़क मार्ग है इस जर्जर सेतु पुल को मरम्मत नही किया गया तो इस में बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
इतनी बड़ी समस्या नहीं है कि कोई दिक्कत हो वैसे अभी दो महिने का और समय लगेगा बीच-बीच में मरम्मत कार्य किया जा रहा है जब सेंक्शन मिलने पर पूरा मरम्मत कार्य किया जाएगा। – रमेश वर्मा एसडीओ सेतु विभाग