जांजगीर-चांपा

त्रिदिवसीय सुगम गायन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

बिर्रा। त्रिदिवसीय सुगम गायन प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ.शुभम शुक्ला (संचालक, शुक्ला हेल्थ केयर हॉस्पिटल बिर्रा) के द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रारम्भ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार पं०प्रवीण कृष्ण तिवारी के द्वारा किया गया।

पूजार्चना में श्री के आर कश्यप, एन आर भारद्वाज, जयंत कश्यप, संतोष कश्यप, मनोज तिवारी, श्रवण थवाईत, अमृतलाल पटेल शामिल रहे। अपने उद्बोधन में डॉ.शुक्ला ने कहा कि संगीत के बिना जीवन अधूरा है। संगीत उमंग के साथ ही जीवन जीने की आशा प्रदान करता है एवं समाज मे सम्मान दिलाता है। कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी द्वारा किया गया। श्री के आर कश्यप द्वारा प्रतिभागियों से परिचय लेने के पश्चात गुरु वंदना “गुरुदेव नमामि नमामि एवं गुरु आज्ञा में निशदिन रहिये सिखलाया गया। राग यमन में ही “जय जय हे वीणापाणि एवं नमन शारदे माँ” सिखाया गया। साथ ही राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत को स्वर, लय एवं समय बद्ध गाने का अभ्यास कराया गया। तबले पर संगत संतोष कश्यप द्वारा किया गया। तत्पश्चात स्वल्पाहार एवं दीर्घ अवकास प्रदान किया गया। आज 39 प्रतिभागी, 15 अभिभावक एवं 07 गुरुजन शामिल रहे। द्वितीय सत्र में श्री एन आर भारद्वाज द्वारा प्रतिभागियों को राग यमन कल्याण मे “आओ करें मिल आरती” लिखवाकर गायन का अभ्यास के आर कश्यप द्वारा कराया गया। यह ताल रूपक में आधारित थी। सर्वधर्म समभाव पूर्ण गीत तू ही राम है, को श्री जयंत कश्यप द्वारा लिखवाया तथा के आर कश्यप द्वारा गायनाभ्यास कराया गया। राग भैरवी में आधारित हर देश मे तू लिखवाया गया एवं अभयास कराया गया। साथ ही राग दरबारी में अर्चना वंदना आराधना गीत का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” के सामूहिक गायन से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker