होली पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील – तहसीलदार अविनाश चौहान

जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस थाना बिर्रा में होली पर्व को शांति पूर्वक मनाने के लिए शांति समिति की पुलिस निरीक्षक जयकुमार साहू, तहसीलदार अविनाश चौहान, सहा उपनिरीक्षक तीजराम जागड़े, सरपंच श्रीमती पीलीबाई एकादशियां साहू की उपस्थिति में हुआ। तहसीलदार अविनाश चौहान ने कहा कि होली पर्व को शांति और सौहार्द वातावरण बनाने के लिए सभी से अपील की है साथ ही होली पर हुड़दंग करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और इस दिन किसी को भी जमानत खारिज कर सीधे जेल भी भेजा जाएगा। वहीं पुलिस निरीक्षक जयकुमार साहू ने कहा कि होली पर्व पर कोई भी बेवजह से किसी को रंग गुलाल नहीं डाला जाएं और कोई भी सड़क में बेवजह से मोटरसाइकिल नहीं दौड़ाया जाएं और अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाते पाएं जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं बसस्टैण्ड में दुकान अपने भीतर में ही लगाएं और दूकानदार के द्वारा अनावश्यक रूप से पाएं जाने पर प्रतिबंधित कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर सरपंच श्रीमती पीलीबाई एकादशियां साहू, सद्दाम हुसैन, पटवारी थालेश्वर देवांगन, रिकू साहू, सरपंच प्रतिनिधि गोविन्दा खुंटे सहित सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि, पंच, मीडिया प्रतिनिधि, पुलिस स्टाफ व ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित थे।




