जांजगीर-चांपा

प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

शिक्षक समाज का दर्पण होता है – गोपी सिंह जी

बिर्रा। एक शिक्षक समाज का सबसे बड़ा दिशा नायक होता है यूं कहें तो समाज का दर्पण शिक्षक ही होता है। उक्त बातें बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में हर वर्ष की तरह प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2024 के मुख्य अतिथि गोपी सिंह ठाकूर (उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सक्ती) ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक हिरो हैं जो हिरो को भी स्टार या सुपरस्टार बना देते हैं।

आज प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा का यह आयोजन जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों की याद में ऐसे नेक कार्य करनेवाले विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी सबसे पहली प्राथमिकता बिर्रा महाविद्यालय को नये स्वयं का भवन दिलाना है ताकि महाविद्यालय को अन्यत्र संचालित करना न पड़े। उन्होंने कहा कि बिर्रा हर क्षेत्र का केंद्रबिंदु है आसपास के सभी गांव बिर्रा से ही संबंधित है यहां के विभूतियों को शत् शत् नमन हैं जिनके कार्यों की सराहना आज भी की जाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य गिरजा कुमार दुबे ने की उन्होंने आयोजन को निरंतर चलते रहने की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान नेता देवप्रसाद तिवारी, भागवताचार्य पं गीता प्रसाद तिवारी, प्रोफेसर व प्राचार्य मुकेश नवीन महाविद्यालय बिर्रा, एफ एल साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने मां वीणा पाणी सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता मनोज कुमार तिवारी, प्रधानपाठक लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, हीरालाल कश्यप, अरूण कुमार कश्यप सहित सेवानिवृत्त प्रधानपाठक स्व फेंकूलाल त्रिवेदी स्मृति पुरस्कार गीता प्रसाद तिवारी को, सेवानिवृत्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी स्व एम आर कुंभकार स्मृति सम्मान गिरजा कुमार दुबे को वरिष्ठ पत्रकार स्व पं त्रियुगी कुमार दुबे स्मृति सम्मान ब्रह्म प्रसाद पाण्डेय, सेवानिवृत्त शिक्षक स्व बाबूलाल देवांगन स्मृति पुरस्कार हेतराम साहू को तथा विशिष्ट शिक्षक पुरस्कार फिरतूराम पटेल (दर्शनशास्र में गोल्ड), सरोजनी डडसेना (डाक्टरेड उपाधि) को शाल श्रीफल पुष्पमाला और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कृत विशिष्ट जनों को मालखरौदा बीआरसी श्रीमती सविता त्रिवेदी द्वारा भी विशेष सम्मान दिया गया।

प्रतिवेदन मोहनलाल कश्यप ने और कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर कश्यप ने तथा आभार मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर रितेश रमण सिंह छोटू बाबा, मनोज कुमार तिवारी, पितांबर कश्यप, अभिराम कश्यप, भोगेंद्र सिंह, कमलेश कुमार गुप्ता, शत्रुघन कश्यप, सुरेश कर्ष, कमल खूंटे, देवप्रसाद भारद्वाज, रामाधार तिवारी, सनत कुमार तिवारी, रामाशंकर कश्यप, रामकुमार शुक्ला, एम एल साहू सर जी, रेवती रमण तिवारी, सौखीलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker