छत्तीसगढ़

40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, 14 मार्च से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश भी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 13 और 14 मार्च को तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात और बहुत हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज हवा और गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 13 और 14 मार्च को दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

ऊपरी वायुमंडल में बना चक्रवाती परिसंचरण

मौसम में बदलाव का मुख्य कारण बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण को माना जा रहा है। यह सिस्टम समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ ही निचले स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका भी सक्रिय है, जो मौसम को प्रभावित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker