छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का तूफानी अटैक, आंधी-बारिश के साथ ओलों की भी एंट्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को दिन में तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्के बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा तक एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker