नवाजतन में उत्कृष्ट कार्य पर सुमित्रा कश्यप को राज्य स्तरीय सम्मान

सक्ती। शिक्षा के क्षेत्र में नवाजतन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत घिवरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मिलपारा में पदस्थ प्रधान पाठिका श्रीमती सुमित्रा कश्यप को राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वारियर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान दुर्ग स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रीमती कश्यप को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। श्रीमती कश्यप द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बुनियादी साक्षरता (एफ एल एन) को मजबूत करने के लिए किए गए नवाजतन प्रयासों को राज्य स्तर पर सराहा गया है। उनके इस उल्लेखनीय कार्य से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि पर शिक्षक लक्ष्मी नारायण कश्यप, रमेश कुमार शुक्ला, ओमप्रकाश कश्यप, भूपेंद्र कश्यप सहित शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




