छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक तय, 11 जून से बरसने लगेंगे बादल, जानें सीजी मौसम का ताजा अपडेट

जांजगीर फर्स्ट न्यूज। छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 11 जून से प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन व वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। वहीं 15 जून के आसपास पूरे राज्य में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

बिलासपुर सबसे गर्म, राजनांदगांव का तापमान न्यूनतम

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.7°C बिलासपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। लेकिन, अगले 2 दिनों में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

इन क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून को बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आंधी (40-60 KMPH) की संभावना है। वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा में हल्की वर्षा की संभावना है।

वर्षा के पीछे ये हैं मौसमीय कारण

मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। यह दोनों ही परिस्थितियां छत्तीसगढ़ में मानसूनी बादलों के सक्रिय होने का संकेत दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker