
सक्ती। जिला शिक्षा अधिकारी (पदेन कमिश्नर) डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के अध्यक्षता व ज़िला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मार्गदर्शन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल जी के निर्देशन में तुर्री धाम से सक्ती तक सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर एकता रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें जिले के स्काउट/गाइड के छात्रों द्वारा वॉलनटियर कार्य व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति सेजेस कसेरपारा सक्ती द्वारा दी गयी। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मुख्य आयुक्त व विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त बच्चों को शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं निरंतर समाज में अपना योगदान देने हेतु आशा व्यक्त की।




