जांजगीर-चांपा
संतराम को उत्कृष्ट प्रधान पाठक पुरस्कार से सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जांजगीर में आयोजित मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025 एवं शिक्षक सम्मान समारोह मे माननीय कलेक्टर महोदय, माननीय विधायक महोदय, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिममयी उपस्थिति में संतराम कश्यप को उत्कृष्ट प्रधान पाठक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर उनके साथ सेवा निवृत्त प्रधान पाठक श्री मुरारी लाल थवाईत, श्री हीरालाल कश्यप, शैक्षिक समन्वयक श्री लखन कश्यप, श्री गुरु प्रसाद भतपरे, शिक्षक श्री मनबोध पटेल, छबि कुमार पटेल, नोहर साहू जी उपस्थित रहे। उनके इस उपलब्धि पर उनके परिवार मित्र गण एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी है।




