जांजगीर-चांपा

रबी फसल के लिए पानी नहीं मिलने पर किसान होंगे आंदोलन हेतु बाध्य : गगन जयपुरिया

जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। जिला जल उपयोगिता समिति जांजगीर–चाम्पा की बैठक में निर्णय लिया गया है कि चाम्पा शाखा नहर के अंतर्गत आने वाले बम्हनीडीह – बिर्रा क्षेत्र के किसानो को रबी फसल के लिये पानी नहीं दिया जायेगा। पर क्षेत्र के हजारो किसान पानी की मांग को लेकर अड़े हुए है। सोमवार 2/12/24 को कुछ किसानो ने जि.पं. सदस्य गगन जयपुरिया के साथ मिलकर कलेक्टर आकाश छिकारा से पानी की मांग को प्रमुखता से रखा है। किसानो का कहना है कि पिछले तीन वर्षो से नहर मरम्मत का हवाला देकर रबी फसल के लिये बम्हनीडीह – बिर्रा क्षेत्र में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे 5000 हेक्टेयर से भी अधिक क्षेत्रो में किसान अपने खेतो की बुवाई नहीं कर पा रहे है। वही इसी जिले के अन्य क्षेत्रो में प्रत्येक वर्ष रबी फसल के लिये लगातार पानी दिया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने सिचाई विभाग के अधिकारीयों से बात कर पानी के लिये प्रयास करने का आश्वासन दिया है। किसानो का कहना है कि हमें फसल लगाने के लिये तैयारी भी करनी होती है इसलिए आश्वासन से काम नहीं चलेगा, पानी मिलेगा कि नहीं ये स्पष्ट होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker