संस्कार भारती का गुरुपूर्णिमा समारोह हसौद में सम्पन्न

हसौद। गुरुघासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद एवं संस्कार भारती जिला इकाई सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत के रूप में के आर कश्यप (जिलाध्यक्ष), आर के सोनवानी (कार्यकारी जिलाध्यक्ष), मनोज तिवारी (महामंत्री) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, माँ भारती एवं संगीताचार्य गुरु स्व. पं०एम.बी.रोकड़े जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों द्वारा अपने संगीत गुरु के आर कश्यप, के एल यादव, एन आर भारद्वाज व आर के सोनवानी का सम्मान कर आशीर्वाद लिया गया। संयोग वश इस दिन के आर कश्यप जी का जन्मदिन भी था। सभी ने जन्मदिन की बधाइयां दीं। तथा वहां उपस्थित अन्य गुरुजनो गोपाल कर्ष, पवन चंद्रा, दीपक महिलांगे आदि का भी सम्मान किया गया। चिचोली संगीत शिक्षक दीपक महिलांगे द्वारा विशारद की परीक्षा में सर्वोच्य अंक प्रापत करने वाले विद्यार्थी युवराज का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी द्वारा किया गया सर्वप्रथम केआर कश्यप द्वारा स्वरचित गुरुवंदना (दरबारी कहरवा) में प्रस्तुत किया गया। तबला संगत के एल यादव ने किया। साथ ही सभी शिष्यों को स्वरचना करने की प्रेरणा दी। गजेंद्र यादव द्वारा राग भूपाली बड़ा ख्याल, पं०प्रवीण तिवारी द्वारा स्वरचित गुरुवंदना तथा रामाधार चौहान द्वारा कृष्ण भजन प्रस्तुत किया गया। तबला संगत के एल यादव तथा संतोष कश्यप द्वारा किया गया। दुर्गेश व विजय कहार द्वारा ग़ज़ल, सृष्टि कश्यप द्वारा राग यमन, लखनलाल कश्यप द्वारा गुरुभजन प्रस्तुत किया गया। तबला संगत के एल यादव ने किया। कु.अंजनी नंदिनी प्रजापति द्वारा राग कलावती तथा वंशी साहू द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। कत्थक नृत्य की मनोहर प्रस्तुति रिद्धि चौहान व साथियो द्वारा दी गई। खुशाल साहू और युवराज लहरे द्वारा तबला सोलो जुगलबंदी वादन किया गया। हारमोनियम संगत पुनीराम लहरे द्वारा किया गया। अध्यक्ष के आर कश्यप ने कहा कि विद्यार्थियों को स्व रचना कर उसे ताल बद्ध करना चाहिये। आर के सोनवानी ने कहा कि संस्कार भारती सभी ललित कलाओं को एकसाथ मंच प्रदान करती है। एन आर भारद्वाज ने कहा संस्कार भारती के द्वारा साहित्यकार, संगीत कार, मूर्तिकार, चित्रकार सभी कलाओं को आगे बढ़ने का कार्य करती है। आभार प्रदर्शन जयंत कश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर के आर कश्यप (जिलाध्यक्ष), आरके सोनवानी (कार्यकारी जिलाध्यक्ष), मनोज तिवारी (महामंत्री), रेशमलाल कश्यप (जिला उपाध्यक्ष), जयंत कश्यप (सह महामंत्री), दुष्यंत साहू (कोष सह प्रमुख), भुपेद्र कश्यप, गोपाल कर्ष, राहुल महंत, तुलेश साहू, आकाश कश्यप, गीता कर्ष, पवन चंद्रा, दीपक महिलांगे, आदि उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी मनोज तिवारी (महामंत्री) द्वारा दी गई।