सद्दाम हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सक्ती जिला में मंत्री की जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला सक्ती की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में सद्दाम हुसैन को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है। संगठन ने सद्दाम हुसैन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अल्पसंख्यक समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। नियुक्ति के पश्चात सद्दाम हुसैन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।




