जांजगीर-चांपा
शोक खबर : तरूण कुमार चंद्रा का निधन

बिर्रा। समीपस्थ ग्राम पंचायत बोरसी के प्रतिष्ठित नागरिक तरूण कुमार चंद्रा का आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय हसदेव नदी तट मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र नागेन्द्र चंद्रा ने दी। अंतिम संस्कार में स्वजातीय बंधु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। वे रामलीला व कृष्ण लीला के प्रमुख पात्र थे।