जांजगीर-चांपा

रिंकू साहू बने पिछड़ा वर्ग मोर्चा बम्हनीडीह मंडल अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मंडल स्तरीय नियुक्ति की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सक्ती टिकेश्वर सिंह गबेल तथा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सक्ती प्रेम पटेल की अनुशंसा पर सिलादेही निवासी रिंकू साहू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बम्हनीडीह मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों ने रिंकू साहू को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रिंकू साहू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा समाज हित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker