शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बिर्रा। भारतीय संविधान लागू होने के 76 वीं वर्षगांठ पर जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत शा. प्रा. शाला बोरसी में धूमधाम से मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रातः तिरंगे झंडे लेकर झंडा गीत गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री सेतराम चंद्रा जी, श्री रम्हैया खाण्डे, जोइधा प्रसाद चंद्रा, प्रधान पाठक अमृत लाल पटेल जी ने संविधान निर्माता डा भीमराव आंबेडकर, भारत माता एवं महात्मा गॉंधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद अध्यक्ष महोदय के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का फूलमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, कविता, नाटक और विशेष कर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोकनृत्य एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। आज के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोरसी के गणमान्यजन एवं महिलाओं ने बच्चों का बहुत सुन्दर उत्साह वर्धन किया। मंच का संचालन शिक्षक छबि कुमार पटेल एवं गोसाईं राम बंजारे जी के द्वारा एवं बच्चों को साज सज्जित सुश्री बजन्त्री मैडम जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सेतराम चंद्रा जी, जोइधा राम चंद्रा, रम्हैया लाल खाण्डे, फिरत राम भारद्वाज, ताराचंद चंद्रा, दादू लाल चंद्रा, गोवर्धन चंद्रा, दिनेश चंद्रा, सुनील मांझी, महेत्तर लाल चंद्रा, रोहित चंद्रा, देव प्रसाद रोहिदास, धनंजय, विनोद कुमार पटेल, खोलबहरा चंद्रा, सुनील चंद्रा, तीजबाई रात्रे, माला नारंग गाँव की अनेक महिलाएं, ग्रामीण जन, पू.मा. विद्यालय हाईस्कूल के बच्चे बहुत संख्या में उपस्थित रहे।