जांजगीर-चांपा

विश्वकर्मा जयंती पर एक दिवसीय श्रमिकों का पंजीयन शिविर का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा। विश्वकर्मा जयंती एवं रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आज ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 09 पटेल मोहल्ला में वार्ड पंच एकांश पटेल की नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निर्माण श्रमिकों ने जमकर भाग लिया। शिविर में लगभग 185 श्रमिकों का नवीन पंजीयन एवं पूर्व में किए गए पंजीयनों का नवीनीकरण किया गया। हितग्राहियों ने कहा कि श्रमिक पंजीयन हो जाने से अब श्रम विभाग के तहत संचालित विभिन्न श्रमिक योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। वही शिविर में पहुंचे श्रम विभाग के अधिकारी राजेंद्र साहू ने बताया कि श्रम विभाग की इस पहल से श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी। साथ ही, उन्हें कानूनी पहचान भी मिलेगी। वही एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा) ने बताया कि यह अभियान श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। आगे पंच ने कहा कि वह अपने वार्ड के विकास में और लोगों की हितों के लिए हरसंभव प्रयासरत है। इस अवसर पर संजय पटेल, रमेश पटेल, फिरू, गेंदराम, जयकुमार, भुलाऊ पटेल, बलीराम पटेल, कौशल यादव, विनोद कुमार धीवर, गोपाल, क्रिश, रथराम, पीतांबर, राजू पटेल सहित भारी संख्या में वार्डवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker