जांजगीर-चांपा

रामायण प्रतियोगिता में रमेश मानस मंडली पेंड्री प्रथम

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सिलादेही (सोनबरसा पारा) में आयोजित अखंड नवधा रामायण की फाइनल प्रतियोगिता भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 11 मानस मंडलियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रमेश साहू मानस मंडली, पेंड्री को ₹10,001 नगद एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार बालाजी मानस परिवार, कटही को ₹7,001 एवं शील्ड, तृतीय पुरस्कार सुनीता मानस मंडली, उदयभाठा को ₹5,001 एवं शील्ड, चतुर्थ पुरस्कार श्रीराम मानस मंडली, दर्राभाठा को ₹4,001 एवं शील्ड, पंचम पुरस्कार उत्तरा मानस मंडली, आमगांव को ₹3,001 एवं शील्ड, षष्ठ पुरस्कार सूर्यकांत मानस मंडली, बोरसी को ₹2,001 एवं शील्ड, सप्तम पुरस्कार सुलेखा आदित्य, शिवरीनारायण को ₹1,501 एवं शील्ड, जबकि अष्टम पुरस्कार फिरूराम आदित्य, नवम पुरस्कार मिनाक्षी मानस मंडली, धाना तथा दशम पुरस्कार दीपक मानस मंडली, किकिरदा को ₹1,001 नगद एवं शील्ड प्रदान की गई। सभी प्रतिभागी मानस मंडलियों को शील्ड वितरण प्रेस क्लब उपाध्यक्ष जीवन साहू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य पं. खूबकेश्वर तिवारी (कंत महाराज), किरणलाल साहू, खेमराम, धनेश्वर साहू, शांतिलाल साहू, एम.एल. साहू, भोपाल साहू, चन्द्रप्रकाश साहू, रिंकु साहू, गौरीशंकर साहू, प्रकाश आदित्य, विशाल साहू, मायाराम साहू, सतीश कटकवार, रोहित साहू, प्रीतम, संजय साहू, दूधनाथ साहू, शेषनाथ साहू, गोरेलाल, आकाश, नागेंद्र साहू, राकेश केवट, चन्द्रहास साहू, राजू, प्रहलाद साहू, देवलाल साहू, अगेन साहू, खगेंद साहू, दादू साहू, संतोष साहू, नितेश साहू, लक्ष्मण केवट, पुरुषोत्तम साहू, योगेश साहू, खिलेश साहू, दीपक साहू, राम केवट सहित बड़ी संख्या में समस्त मोहल्लावासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker