जांजगीर-चांपा

जन कल्याण हेतु अवतार लेते हैं – भगवान

बिर्रा। जय मां गौटिन दाई की पावनधरा समीपस्थ ग्राम पंचायत बोरसी बजरंग चौक में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्री राम और कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

कथा व्यास पर विराजमान वृंदावन धाम से पधारे कथावाचिका सुश्री ब्रज किशोरी जी ने कहा कि सर्व जन कल्याण हेतु भगवान का अवतरण इस पृथ्वी पर होती हैं। भागवत कथा में जहां जब भी पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा तब कंस के अत्याचार को नष्ट करने भगवान स्वयं कारावास में अवतरित होकर कंसा वध नहीं बल्कि उद्धार किया। आज की कथा में उन्होंने समुद्र मंथन वामनावतार श्रीराम कथा का भी विस्तार से वर्णन किया। कथा में संगीत के माध्यम से नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धून बजी तब पूरा कथा पंडाल कृष्ण जन्मोत्सव की भक्ति से भावविभोर हो कर नृत्य करने लगे। आज की कथा में मुख्य यजमान परिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker