देश-विदेश
दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति, 01 जुलाई 2024 को


जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों और पूरे चंडीगढ़ में आज 01 जुलाई को आगे बढ़ गया है।
मॉनसून की उत्तरी सीमा अब 26°N/65°E, जैसलमेर, सिरसा, कुरूक्षेत्र, राजपुरा, लुधियाना और 31.2°N/74.5°E से होकर गुजरती है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।