सक्ती

सांसद गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में जिले के इतने किसानों को 25 दिसंबर को होगा लंबित बोनस का भुगतान

वर्ष 2014-15 के 46633 एवं 2015-16 के 51146 किसानों को सुशासन दिवस पर बोनस राशि का होगा भुगतान

सक्ती। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के तहत सक्ती जिले के किसानों को 25 दिसंबर 2023 को सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में वर्ष 2014-15 के 46633 किसानों एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नोडल अधिकारी जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 46633 किसानों से 2890093.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 867028050.00 रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 51146 किसानों से 3142071.38 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 942621414.00 रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से भी बोनस प्रमाण पत्र वितरित किए जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker