जांजगीर-चांपा

बच्चों के पैरेंट्स को बच्चों के प्रतीभा को अवश्य देखना चाहिए – तिवारी जी

जांजगीर-चांपा। किसी भी जगह बच्चों का सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम आयोजित हो अन्य कोई पहुंचे कि न पहुंचे बल्कि बच्चों के पैरेंट्स को बच्चों की प्रतिभा को देखने अवश्य ही पहुंचना चाहिए। ताकि बच्चों से भावनात्मक लगाव बनी रहे। उक्त बातें जिनियस पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा में आयोजित एनुअल फंक्शन वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक एस के तिवारी व गीता प्रसाद तिवारी ने कही। उन्होंने विद्यालय परिवार के उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलमय कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू ने और विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक लखनलाल कश्यप, रामकिशोर देवांगन, श्री आजाद, दिनेश चंद्रा, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, जीवनलाल साहू, एकांश पटेल, शुभम थवाईत एवं भागवत चंद्रा उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां शारदे को नमन् करते हुए पूजा अर्चना की। अतिथियों का बैच लगाकर शाल श्रीफल और पुष्प माला से स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि बिर्रा में संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा की आन बान और शान है। आज जिनियस पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल अपने शानदार दस साल पूरा कर लिया है। अब तक के सफ़र में विद्यालय परिवार ने बहुत उतार चढ़ाव देखा है। शानदार सफर के लिए हृदय से आभार और शुभकामनाएं। विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा एल के जी नर्सरी से लेकर 12 तक के प्रतीभा वान बच्चों को मोमेंटो स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण व अविभावकों की उपस्थिति रही। विद्यालय के संचालक एल के साहू व प्राचार्य उमेश कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker