
सक्ती। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा भारत की जनगणना-2027 के सफल आयोजन के लिए तकनीकी सहायक एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की आपूर्ति हेतु ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है।
इस निविदा के माध्यम से जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र एजेंसियां भारत सरकार के जी ई एम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निविदा से संबंधित प्रमुख तिथियों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026, दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है, तथा निविदा खोलने की तिथि 24 फरवरी 2026, दोपहर 3 बजे तय की गई है। निविदा खोलने का स्थान कलेक्टर कार्यालय, जिला सक्ती रहेगा। निविदा विवरण के अनुसार, निविदा अमानत राशि 1,06,740 रुपए निर्धारित की गई है। तकनीकी सहायक का मानदेय 25,000 रुपए प्रति माह एवं एमटीएस का मानदेय 18, 000 रुपए प्रति माह तय किया गया है। कार्य अवधि अधिकतम 18 माह (जनगणना-2027 की अवधि तक) होगी। निविदा प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित एजेंसी को जिले के विभिन्न कार्यालयों में आवश्यक तकनीकी सहायक एवं एमटीएस कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी। चयन प्रक्रिया शासन के नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। इच्छुक एजेंसियों से अपेक्षा की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें। विलंब से प्राप्त अथवा अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं शर्तें जी ई एम पोर्टल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं।




