जांजगीर-चांपा
बिर्रा में विराट दशहरा महोत्सव कल

बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में हर वर्ष की तरह विराट दशहरा महोत्सव का आयोजन दशहरा मैदान में 14 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया गया है। जहां भब्य मेले का भी आयोजन किया गया है। शाम को राम की वानरी सेना और रावण की आसुरी सेना गाजे बाजे के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। जहां 40 फ़ीट रावण के पुतले के सामने आतिशबाजी के साथ राम-रावण व वानर सेना-आसुरी सेना के साथ युद्ध का नजारा देखने को मिलेगा। शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा। रात्रिकालीन कार्यक्रम में लोककला मंच की प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर विराट दशहरा महोत्सव समीति बिर्रा व समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।