
जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत श्री बम-भोले राम लीला मंडली बिर्रा में हर साल की तरह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 23 जनवरी से किया जा रहा है। इस बार संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कथावाचक आचार्य पं राजेन्द्र कृष्ण महराज (श्रीधाम वृंदावन गुरूकुलम) होंगे। कथा का समय दोपहर दो बजे से हरि इच्छा तक। यज्ञाचार्य लखनदास महराज जी। वहीं मुख्य यजमान श्रीमती उषा दिलीप कुमार केंवट होंगे। संगीतमय श्रीराम कथा अलौकिक प्रसंग में 23 जनवरी को सुबह भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात वेदी पूजन देव आह्वान के पश्चात प्रथम दिवस श्रीराम कथा महिमा, 24 को भारद्वाज याज्ञवल्क्य संवाद शिव सती चरित्र शिव पार्वती विवाह, 25 को श्रीराम जन्म महोत्सव, 26 को श्रीराम बाल लीला, 27 को धनुष यज्ञ श्री सीताराम विवाह, 28 को श्रीराम वन गमन केंवट (निषाद राज) प्रसंग, 29 को भरत चरित्र, 30 को अनुसुइया प्रसंग शबरी प्रसंग, 31 को सुंदरकांड श्रीराम राज्याभिषेक कथा विश्राम, 1 फरवरी को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर श्री बम-भोले राम लीला मंडली देवांगन मुहल्ला एवं समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।




