पेंड्री में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 11 से

बिर्रा। गौटिया किसान कश्यप परिवार पेंड्री में स्व चेतन प्रसाद कश्यप जी के वार्षिक श्राद्ध निमित्त संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 11 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित किया गया है। कथा व्यास पर पं किशोर शर्मा जी पिसौद चांपा होंगें, वरणीय महराज प्रकाश शर्मा, जगदीश दुबे, चंडगिरी होंगे। कथा का समय सुबह 9.30 से 12.30 व शाम 3.30 से 6.30 तक होगा। कथा प्रसंग में 11 जुलाई को भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी व गौरी गणेश वेदी पूजन आह्वान गौकर्ण कथा, 12 को कथा प्रारंभ, नारद चरित्र चौबीस अवतार सुकदेव आगमन परीक्षित संवाद, 13 को कपिल अवतार, शिव सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, 14 को जडभरत चरित्र, अजामिल कथा, प्रह्लाद चरित्र नरसिंह अवतार, 15 को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामनावतार और रामकथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 16 को श्री कृष्ण बाल लीला पूतना राक्षसी मोक्ष, महारास, गोवर्धन पूजा श्री रूक्मिणी कृष्ण विवाहोत्सव, 17 को श्री द्वारिका लीला, राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र, 18 को श्री कृष्ण उद्धव संवाद, परीक्षित मोक्ष कथा कथा विश्राम चढ़ोत्तरी, 19 को तुलसी वर्षा, यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा। 20 जुलाई को वार्षिक श्राद्ध महाभंडारा होगा। आयोजन को लेकर लखनलाल कश्यप, रोहनलाल कश्यप, श्रीमती चंद्रकला कश्यप, प्रमोद कश्यप, रमेश कुमार, हरप्रसाद कश्यप, सतबदन कश्यप सहित समस्त कश्यप परिवार व स्नेहीजन जुटे हुए हैं।