जांजगीर-चांपा
यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

बिर्रा। जय मां गौटिन दाई सेवा समिति व समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ हुआ। व्यासपीठ पर सुश्री ब्रज किशोरी जी वृंदावन धाम विराजमान थी। उन्होंने कहा कि भागवत कथा परम कल्याणकारी है सात दिनों में आप सभी ने भागवत की ज्ञान अर्जित किए और किसी विशेष बातें आप सभी ने स्वीकार कर लिया तो समझिए कि आपमें भागवत भक्ति समाहित हो गई है। आयोजक सभी श्रद्धालुओं ने देवी जी को किर्तन भजन करते हुए भावुक मन से विदाई दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को व्यासपीठ से अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गगन जयपुरिया सभापति, जितेन्द्र तिवारी मिडिया प्रभारी, राकेश चंद्रा परिवार, सरपंच श्रीमती भारती चंद्रा, धन्नू चंद्रा, नंदकुमार चंद्रा, छतराम चंद्रा, शुभम् थवाईत सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुए।