जांजगीर-चांपा

बिर्रा-हसौद-डभरा तक 2 हजार से ज्यादा जानलेवा गड्ढे, अधिकारी सोये कुंभकर्णी निंद

जांजगीर-चांपा। बिर्रा-हसौद-डभरा 35 किलोमीटर सफर करने में आपको 2 हजार से ज्यादा जानलेवा गड्ढे का सामना करना पड़ेगा, वही इसकी रिपेयरिंग को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का गोलमोल जवाब सामने आता है। गौरतलब हो कि रायपुर, बिलासपुर को रायगढ़ से जोड़ने का मुख्यमार्ग बिर्रा-हसौद-डभरा ही है इसे अत्यंत व्यस्तम मार्ग माना जाता है लेकिन सड़क के खस्ताहाल से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। सड़क का मरम्मत नहीं होने से 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों के पसीने छुट जा रहे हैं। 2000 से अधिक जान लेवा गड्डा होने के कारण आने-जाने वालो को जान जोखिम में डाल के जाना-आना पड़ता है। बिर्रा से डभरा महज 35 किलोमीटर कि दूरी तय करने में लोगों को घंटो का समय भी लग जा रहा है।

रोज हो रहे हादसे, घंटो रहता है जाम

वही अभी बारिश का मौसम है जिससे बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भरने से बाईक सवार लोगों को गड्डा का अदांज नहीं हो पा रहा है जिससे आयेदिन बाइक से गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं वहीं अभी 3 दिन पहले ही इसी मार्ग में मल्दा के पास गड्डा में कैप्सूल वाहन फंस गया जिससे 24 घंटे से भी अधिक जाम लग गया था दोनों तरफ गाड़ियों कि लंबी कतरा लग गई थी जिसे बड़ी मुश्किल से जाम को हटाया जा सका।

अधिकारियों का मटेरियल नहीं होने का बहाना, बड़ी दुर्घटना का इंतजार

वही सब इंजीनियर आसुतोष पटेल का कहना है जब मटेरियल की व्यवस्था होंगी तब हम रिपेयरिंग करा पायेंगे। अब सवाल यह उठता है कि अगर ऐसी व्यवस्था रही तो किसी की जान जा सकती है उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा पब्लिक या पीडब्ल्यूडी विभाग, सरकार को चाहिए कि ऐसे अधिकारी पर सख्त कार्यवाही करे जिससे काम मे लापरवाही नहीं बरता जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker