नवागढ़
भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा की बैठक 4 को नवागढ़ में

बिर्रा। भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष पं विशालनाथ तिवारी जी की उपस्थिति में एस डी महाविद्यालय नवागढ़ में 4 मई शनिवार को दोपहर रखी गई है। जिसमें भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव, नवीन सदस्यता व मतदाता जागरूकता के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में समस्त पदाधिकारी, सदस्य व विप्रजनों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ मार्गदर्शक सीएल पांडेय, उपाध्यक्ष तोषण प्रसाद तिवारी, संगठन मंत्री डॉ उमेश दुबे, कोषाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, सचिव डॉ कमलेश पांडेय, मनोज पाण्डेय, धनेश मिश्रा, धन्य कुमार पाण्डेय, शैलेष दुबे, दिलीप पांडेय, दीवाकर गौरहा सहित विप्रजन उपस्थित रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने दी है।