छत्तीसगढ़
मास्टर पीयूष को मिला नादमणि सम्मान

जांजगीर फर्स्ट न्यूज। जैन संगीत महाविद्यालय भिलाई सेक्टर 6 के 50वीं वार्षिकोत्सव में दिनांक 17/11/24 को गुरुघासीदास संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य के आर कश्यप के पौत्र बाल कलाकार मास्टर पीयूष कश्यप को नादमणि सम्मान प्राप्त हुआ। साथ ही मालखरौदा के तबला शिक्षक पुनिराम लहरे के पुत्र युवराज लहरे को भी नादमणि पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा गुरु के आर कश्यप, पिता गुरु मुकेश कश्यप, चाचा रोशन कश्यप को दिया। इस अवसर पर आर के सोनवानी, मनोज तिवारी, एन आर भारद्वाज, दुष्यंत साहू, रेशमलाल कश्यप, बी पी शुक्ला, दिनेश साहू, भानु प्रकाश जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, डी एन देवांगन, कमल खूंटे सहित अन्य शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उक्ताशय की जानकारी प्रवीण तिवारी द्वारा दी गई।