जांजगीर-चांपा

भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति की बैठक संपन्न हुई

बिर्रा। भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जिला जांजगीर-चाम्पा की बैठक एस डी महाविद्यालय नवागढ़ में गत दिनों विशालनाथ तिवारी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं संस्थापक जिलाध्यक्ष एवं सरंक्षक मनोज कुमार तिवारी की मुख्य आतिथ्य में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 10/5/2024 अक्षय तृतीया को जांजगीर में मनायी जा रही भगवान परशुराम प्रकटोत्सव में शामिल होने का निर्णय लिया गया। वहीं दिनांक 14/5/2024 को भगवान परशुराम प्रकट्योत्सव एस डी महाविद्यालय नवागढ़ में सुबह 9:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का समूहिक पाठ एवं सामूहिक भोजन के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रबन्ध कार्यकारिणी का निर्वाचन 01 जून 2024 को सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया। इसमें जिले के आजीवन सदस्य भाग ले सकते है। पूर्व की भांति जून के तीसरे रविवार को जिला स्तरीय सम्मान समारोह करने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक मे विशालनाथ तिवारी, मनोज तिवारी, तोषण तिवारी, डॉ कमलेश पांडेय, धनेश मिश्रा, रामनिवास पांडेय शामिल रहे। वहीं आज की बैठक में जांजगीर से सर्व श्री मनोज पांडेय, दीना नाथ उपाध्याय, महेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, आलोक शुक्ला, अविनाश शर्मा, शिव तिवारी, मनीष शुक्ला विशेष रूप से शामिल हुए। उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker