
सक्ती। फोटोग्राफर व विडियो ग्राफर वेलफेयर सोसायटी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित परिवार गौरव सम्मान, प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान और जनसेवा रत्न सम्मान कार्यक्रम विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर किया गया। जिसमें व्यास कश्यप विधायक चांपा, राजेश सिंह क्षत्रीय मुख्य संपादक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की उपस्थिति में लोकेश पटेल (सोनू) बाम्बे स्टूडियो मिलन चौक हसौद (सक्ती) को परिवार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। लोकेश के सम्मानित होने पर माता पिता, मामा मामी एवं मित्रों ने शुभकामनाएं दी है।




