ग्राम ओड़ेकेरा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजित

सक्ती। तालुका विधिक सेवा समिति जैजैपुर द्वारा ग्राम ओड़ेकेरा में विधिक साक्षरता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत जैजैपुर की अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे, जनपद सदस्य सुशीला चंद्रा तथा ग्राम पंचायत की सरपंच शिवकुमारी लहरे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों और कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
विधिक सेवा समिति के प्रतिनिधि भगवती भारद्वाज द्वारा लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, लोक अदालत तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर विधिक सेवा समिति से संपर्क करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से ग्रामीणों को अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है और वे न्याय पाने के लिए आगे आते हैं।




