जांजगीर-चांपा

सड़क दुर्घटना मे घायल युवक को पत्रकार ने पहुंचाया अस्पताल, बेहतर इलाज के बाद बची जान

जांजगीर-चांपा। मंगलवार देर शाम विक्रम भाट पिता हिरा लाल भाट उम्र 34 सड़क दुघर्टना में घायल हो गया था जिसे बिर्रा क्षेत्र के पत्रकार साहिल राज लहरे ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचा कर उसका इलाज करा कर उसकी जान बचाई है। युवक को चोट सिर, पैर व चेहरा में आई थी, घायल युवक ने बताया की वह बिर्रा से अपने घर तालदेवरी मोटरसाइकिल से आ रहा था इसी दौरान उसके गाड़ी के सामने गाय आ गया और वह गाय से टकरा के घायल हो गया था वहां से गुजर रहे पत्रकार साहिल राज लहरे और उनके दोस्त सूर्या आगरे एवं शुभम मनहर के द्वारा अपने निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह अस्पलात पहुचाया गया और प्राथमिक उपचार कराया। साहिल राज लहरे ने कहा मानवता सबसे बड़ी है जब भी रास्ते मे कभी कोई एक्सीडेंट होती है तो हमे अनदेखा नही करना चाहिए बल्कि यथाशीघ्र उनकी मदद करनी चाहिए, लोग जानकारी के अभाव में पुलिस कोर्ट कचहरी से बचने के लिए छोड़ कर चले जाते है लेकिन हमारा छोटा सा मदद और प्रयास किसी को जिंदगी दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker