सक्ती

परीक्षा को भयमुक्त एवं तनावमुक्त रखना आवश्यक – जगजीवन जांगड़े

सक्ती। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धमनी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 19 फरवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा छठवीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए फेयरवेल कार्यक्रम रखा। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञान दीप से सम्मानित नवाचारी शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ शिक्षकों द्वारा माता सावित्रीबाई फुले एवं सरस्वती माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कक्षा छठवीं व सातवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा आठवीं के छात्रों का तिलक लगाकर, बैज पहनाकर एवं कलम भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही शालेय परिवार को फोटोयुक्त फ्रेम भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में आरुषि कोयल, नेहा, सुधा बंजारे, प्रतिव्या खूंटे, पीहू मधुकर, हेमा महंत, मनीष, शिवम्, साहिल सहित अन्य विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

img 20260220 wa00232696582021287269901 Console Corptech

प्रधान पाठक टिकेश्वर प्रसाद दुबे ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी एवं परिश्रम के साथ पढ़ाई करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। वरिष्ठ शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना लक्ष्य के शिक्षा अधूरी है। उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा – सपने वो नहीं होते जो नींद में देखे जाते हैं, सपने तो वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते। उन्होंने कहा कि विदाई केवल कक्षा से है, विद्यालय से नहीं। सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंक लाकर अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन करें। शिक्षक मनीष दास बैरागी ने विद्यार्थियों को धैर्य, साहस एवं ईमानदारी के साथ परीक्षा की तैयारी करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को भयमुक्त और तनावमुक्त रखना आवश्यक है तथा दृढ़ संकल्प से ही सफलता मिलती है।

कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने चिट्ठी निकालकर गीत, नृत्य, कविता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं अपने अनुभव साझा किए। अंत में केक काटकर सभी विद्यार्थियों को केक, मिक्सचर एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर खुशी, सिमरन और दिव्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2026 चुना गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतिव्या खूंटे (कक्षा सातवीं) एवं पीहू मधुकर (कक्षा छठवीं) ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक संजय कुमार तंजय एवं हेरोद कुमार भारद्वाज की विशेष उपस्थिति रही। लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल, मंजिल मिलेगी आज नहीं तो कल। समारोह उत्साह, उमंग और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा, जहां जूनियर्स ने सीनियर्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker