जांजगीर-चांपा

गंगाजल में कलशयात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

बिर्रा। नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगाजल (मिस्दा) में तिवारी परिवार द्वारा स्व.राजीव तिवारी (राजू महराज) जी के वार्षिक श्राद्ध निमित्त संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा जसगीत गायन पार्टी के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए हुआ।कथावाचक पं योगेश उपाध्याय (नंदू महराज कोडाभाट पामगढ़), वरणीय पंडित सोनू शर्मा, सूरज गौरहा भी शामिल होकर ग्राम भ्रमण किए। दर्री तालाब में जल भरकर पुनः कथा स्थल पहुंची। तत्पश्चात देव आह्वान वेदी पूजन कर कथावाचक पं योगेश उपाध्याय जी ने कथा महात्म्य और धूंधकारी कथा का विस्तार से वर्णन किया गया। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर दो बजे से हरि कृपा तक। कथा प्रसंग में आगामी दिनों में कल सुकदेव आगमन परीक्षीत जन्म कथा, 8 को ध्रुव चरित्र गजेन्द्र मोक्ष कथा 9 समुद्र मंथन वामनावतार, 10 को श्रीराम कथा व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 11 को श्री कृष्ण बाललीला गोवर्धन पूजा श्री कृष्ण रूक्मणी विवाह मंगलोत्सव, 12 को सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष कथा विश्राम चढ़ोत्तरी, 13 को तुलसी वर्षा यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा 14 को स्व राजीव तिवारी जी का वार्षिक श्राद्ध होगा। आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती गोमती विशालनाथ तिवारी, आयोजक श्री रामफल तिवारी, श्रीमती प्रेमलता तिवारी, प्रांशू तिवारी (सीनू), प्रणय तिवारी (कान्हा), श्रीमती सीता बाई तिवारी, श्रीमती श्वेता-शशांक शर्मा, श्रीमती अंजू-धनंजय तिवारी, श्रीमती पुष्पा-संदीप तिवारी, श्रीमती मधु-उत्तम अवस्थी, श्रीमती कविता-धर्मेंद्र दुबे, श्रीमती स्वाति-बसंत मिश्रा, अशोक, जितेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, ओम, सोम, रीतू, वीभू, वाची डॉ अवनि, ओम उपाध्याय, सोम उपाध्याय, सुखनंदन पांडेय, तुषार दुबे, आर्यन दुबे, दीवाकर शर्मा, सहित तिवारी परिवार गंगाजल (मिस्दा) तथा बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु व ग्रामवासी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker