बोरसी में कलशयात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

बिर्रा। जय मां गौटिन दाई सेवा समिति व समस्त ग्रामवासियों बोरसी द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बजरंग चौक गौटिन दाई मंदिर मोहल्ला में 3 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित की गई है। कलशयात्रा के साथ कथावाचिका सुश्री ब्रज किशोरी देवी (वृंदावन धाम) साथ में ग्राम भ्रमण की। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से शुरू रंग बिरंगे वेशभूषा में कर्मा नृत्य दल के साथ मुख्य गलियों से होकर हसदेव नदी पहुंचीं जहां वरूण देव आह्वान करते हुए जल भरकर पुनः कथा स्थल पहुंची। कलशयात्रा शोभायात्रा में बड़ी संख्या महिला श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। तत्पश्चात वेदी पूजन, देव आह्वान कर कथा महात्म्य सुनाई गई। प्रतिदिन कथा का समय 2.30 बजे से शाम 7 बजे तक। आगे की कथा में आज परीक्षित जन्म कथा वाराह अवतार, 5 को ध्रुव चरित्र कथा पृथनारायण व जड़भरत कथा, 6 को प्रह्लाद चरित्र वामनावतार श्रीराम कथा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 7 को श्री बालकृष्ण लीला गोवर्धन पूजा रूक्मणी विवाह मंगलोत्सव, 8 को विधि विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र 9 को परीक्षित मोक्ष चढ़ोत्तरी विश्रांति के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा।10 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन होगा। आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती सुमन राकेश चंद्रा, श्रीमती भारती धनेश्वर चंद्रा, श्रीमती दुलेश्वर मधु चंद्रा, श्रीमती शकुंतला लोकेश चंद्रा, श्रीमती साधमति मनहरण चंद्रा, नंद कुमार चंद्रा सहित जय गौटिन दाई सेवा समिति व समस्त ग्रामवासी जूटे हुए हैं।