सक्ती

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सक्ती जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा


सक्ती। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, सक्ती जिला के जिलाध्यक्ष परदेशी खुंटे ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
जिलाध्यक्ष परदेशी खुंटे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए मोर्चा निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
कार्यकारिणी की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker