जैजैपुर

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का सफर सक्ती जिले में निरंतर जारी जैजैपुर के ग्राम पंचायत आमाकोनी में हुआ शिविर का आयोजन।

जैजैपुर। सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाकोनी में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखण्ड के आमाकोनी, हरदीडीह, रिवाडीह में शिविर

का आयोजन किया गया ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का सफर जिले में निरंतर जारी है। ग्राम पंचायत आमाकोनी में लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गईं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में

संकल्प यात्रा रथ के आगमन होने पर ग्रामीण महिलाओं एवं आमजनों ने पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया। साथ ही उन्होंने भारत को विकसित बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तो वहीं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के  माध्यम से अपने अनुभव साझा किये। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल के पास पहुँच कर आम लोगो ने योजनाओं की जानकारी ली। केन्द्र शासन के

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिसके माध्यम से संबंधित विभाग में चल रही योजनाओं के संबंध में

विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किये।


सरपंच सचिव एवं पंचों को ग्राम पंचायत आमाकोनी को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सरपंच परदेशी खूंटे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

देने पर छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker