
बिर्रा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही के आश्रित ग्राम मौहाडीह (संगम) निवासी देव कोशले उम्र 18 वर्ष ने ऐसे सायकल बनाया जिसकी कार की चाहत ने उसे सायकल मे ही कार का स्टेयरिंग लगा डाला। जिससे वह बड़ी सहजता से आवागमन कर रहा है। जिसे आज वह बिर्रा आया तो राजमहल बिर्रा के युवा राजकुमार रितेश रमण सिंह छोटू बाबा भी उसके सायकल को चलाकर अच्छा अनुभव करते हुए देव कोशले की जज्बे को सलाम करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।



