छत्तीसगढ़

रायपुर में तेज बारिश, पूरे हफ्तेभर बरसेगा पानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। रायपुर में शनिवार दोपहर को मौसम बदला और तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बस्तर, नारायणपुर, कांकेर इन तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने को लेकर यलो अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर मध्यम वर्षा हुई है। शुक्रवार की रात रायपुर में घंटे भर तेज पानी बरसा। वहीं सुबह से बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। बता दें कि दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker