जैजैपुर

जी एस सी इंग्लिश मीडियम स्कूल जैजैपुर बिलालुद्दीन मलिक संभाग स्तरीय एथलेटिक्स में हुआ चयन

जैजैपुर। मालखरौदा में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय एथेलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगर में संचालित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जी.एस.सी. इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैजैपुर के कक्षा- 10वीं के होनहार छात्र बिलालुद्दीन मलिक पिता फैमुद्दीन मलिक ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर 30 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थान बना लिया है।

उल्लेखनीय है मालखरौदा में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सभी को पछाड़ते हुए बिलालुद्दीन मलिक ने 5.5 मीटर का लम्बी छलांग लगाकर संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अपना जगह बना लिया। संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। इस चयन में खेल प्रभारी हनीफा बेगम, महेश कुमार नारंग का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। उक्त छात्र के चयन होने पर विद्यालय के संचालक जी.एस. चन्द्रा, निशा चन्द्रा (प्राचार्य जी.एस.सी. इंग्लिश मीडियम स्कूल), विजय कुमार यादव (प्राचार्य, जी.एस.सी. मॉडल कान्वेंट स्कूल), गायत्री यादव (परीक्षा प्रभारी), रीमा रानी पलांगे (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो इकाई), सुदाम बेहेरा (सहायक कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो) एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker