जांजगीर-चांपा

बिर्रा में वार्षिक श्रद्धांतर्गत श्रीमद्भागवत पुराण कथा कल सुबह निकलेगी कलशयात्रा

बिर्रा। स्मृतिशेष घनश्याम प्रसाद कर्ष के वार्षिक श्रद्धांतर्गत दाउमुहल्ला बिर्रा में लीला पुरुषोत्तम श्री बांकेबिहारी लाल एवं राधारानी मैया की अति कृपा स्वरूप संसार का सर्वश्रेष्ठ सत्कर्म श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं पूर्व संकल्पित देवी भागवत परायण का आयोजन कल सुबह कलशयात्रा से हो रहा है। कथावाचक पं देवकृष्ण शर्मा (टेमर-सक्ती) होंगे। कथा समय दोपहर 3 बजे से हरिकृपा तक। कथा प्रसंग में कल 20 फरवरी को सुबह किर्तन भजन करते हुए भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं वेदी पूजन देव आह्वान व कथा महात्म्य, 21 को अवतार वर्णन परीक्षीत श्राप, ध्रुव चरित्र, 22 को देवहुति, कपिल चरित्र, शिव प्रसंग, प्रह्लाद चरित्र, 23 को वामनावतार श्रीराम प्रसंग, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 24 को बाललीला, गोवर्धन पूजा, महारास, 25 गोपी प्रसंग, रूक्मणी कृष्ण विवाह, 26 को सुदामा चरित्र, परीक्षीत मोक्ष, कथा विश्राम, 27 को तुलसी वर्षा, यज्ञ हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, चढ़ोत्तरी तत्पश्चात पुराण विदाई। 28 को वार्षिक श्राद्ध होगा। आयोजन को लेकर श्रीमती जयंती देवी कर्ष, राजकमल कर्ष, श्रीमती रजनी कर्ष, फूलचंद – श्रीमती सुशीला, रमेशचंद – श्रीमती छाया, अनंदराम – श्रमती छतबाई, सतीश – श्वेता, राजेन्द्र – वंदना, सुशील – उमा, देव – भानू, सुरेशचंद – मंजू, मनहरण – लक्ष्मीन, जानकी, डिम्पल, हेमचंद – अंजली, विष्णु एवं समस्त कर्ष परिवार व स्नेहीजन जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker