सक्ती

घिवरा गांव में 33 वर्षों बाद ऐतिहासिक अखण्ड श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

सक्ती। जिले के जैजैपुर जनपद क्षेत्र के जय मां डोकरी दाई की पावनधरा घिवरा गांव में 21 जनवरी से अखण्ड श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 21 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगा। विशेष बात यह है कि पूरे 33 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गांव में श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व पूरे गांव में हरिकिर्तन यूं कहें तो भब्यता के साथ श्री राम जानकी लक्ष्मण और हनुमान जी का भव्य जुलूस निकाला गया। इसके पश्चात महायज्ञ स्थल पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। आयोजन के साथ ही गांव में भक्तिमय माहौल बन गया है। महायज्ञ की सफलता को लेकर आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक चेतना को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि गांव में सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी दे रहा है। मुख्य यजमान के रूप में किर्तन कश्यप धर्मपत्नी मथुरा बाई कश्यप है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker