सक्ती

हैप्पी पब्लिक स्कूल हसौद में विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न

सक्ती। हैप्पी पब्लिक स्कूल हसौद में विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान मेला का उत्साहपूर्ण एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालखरौदा के पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि अनुसुईया कैलाश बंजारे सरपंच हसौद उपस्थित रहीं। साथ ही सुरेंद्र भार्गव (प्रदेश सचिव कांग्रेस), राजेश पटेल (थाना प्रभारी हसौद), विजय केशी (सभापति जनपद पंचायत जैजैपुर) एवं विश्वनाथ प्रताप टंडन की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। अतिथियों ने माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान मॉडल, प्रयोगात्मक प्रस्तुतियाँ, नवाचार और पाककला स्टॉल सभी ने आकर्षित किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार व्यंजन, विज्ञान मॉडल व प्रस्तुति का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा शिक्षकों के मार्गदर्शन और सतत प्रयास का परिणाम है। शिक्षक बच्चों को जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं।

img 20251130 wa00211360520736811522545 Console Corptech

31 स्टॉल, 15 विज्ञान मॉडल एवं हॉरर हाउस रहा आकर्षण

मेले में कुल 31 स्टॉल, 15 विज्ञान मॉडल और हॉरर हाउस मुख्य आकर्षण रहे। कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने गुपचुप, चाट, पावभाजी, लिट्टी, समोसा, मोमोज, चाउमीन, बर्गर, कपकेक, फ्रूट चाट, कॉफी, भेलपूरी, छोले-भटूरे, पान, रिंग गेम, ग्लास गेम सहित विविध व्यंजन एवं गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं।

विद्यालय के संचालक दीपक कुमार डनसेना ने बताया कि आनंद मेला बच्चों में टीमवर्क, प्रबंधन कौशल, लाभ-हानि की समझ, व्यवहार कुशलता और अनुशासन विकसित करने का माध्यम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य राजकुमार चौहान (कार्यक्रम संयोजक), रजनी साहू व ललिता कर्ष (कैश काउंटर), किशोर कुमार साहू व वैष्णवी खटर्जी (फोटोग्राफी) तथा स्टॉल प्रभारी – रेखा मैम, यशोदा आदित्य, पुष्पा भारद्वाज, शारदा साहू, गुलशना नाविक, नीलम बंजारे, ममता पटेल, देवकुमारी बंजारे व गौकरण चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता से विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker