जांजगीर-चांपा

शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के 2020 बैच का स्नातक समारोह संपन्न, बिर्रा के डॉ आकाश बने बीडीएस

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के एकमात्र शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के 2020 बैच के छात्रों का स्नातक समारोह पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ विवेक चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

अपने उद्बोधन में डॉ चौधरी ने कहा कि आज से सभी इंटर्न अपने नाम के आगे डॉक्टर लगा सकते हैं। उन्होंने सभी नए डॉक्टरों से मरीजों का इलाज पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने का आह्वान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य व पेशे में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी सभी नवोदित डॉक्टर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस गरिमामय अवसर पर ग्राम बिर्रा निवासी डॉ आकाश कुमार देवांगन पिता बलभद्र प्रसाद देवांगन को भी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) का स्नातक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डॉ आकाश को यह प्रतिष्ठित उपाधि मिलने पर उनके पिता बलभद्र देवांगन, माता श्रीमती गायत्री देवांगन, बड़े भाई राजेश देवांगन (सहायक अनुसंधान अधिकारी, आईआईटी भिलाई) और भाभी श्रीमती पिंकी देवांगन ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker