जांजगीर-चांपा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिन में गुंजी चार किलकारियां

बिर्रा। विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में एक दिन में चार किलकारियां गुंजी। अलग-अलग गांव की चार महिलाओं की सफल डिलवरी हुई। जिसमें श्रीमती मधु कहार उम्र 21 बिर्रा को लड़का, श्रीमती संतोषी कश्यप उम्र 22 वर्ष जमड़ी को लड़की, श्रीमती श्वेता महिलांगे उम्र 20 वर्ष डोमाडीह को लड़की और श्रीमती सुमन यादव उम्र 22 वर्ष चोरहादेवरी को लड़का हुआ है। सभी का सफलतम पूर्वक प्रसव कराने में स्टाप नर्स प्रतीमा कुर्रे, श्रीमती वंदना रातडे, श्रीमती रजनी कर्ष, श्रीमती जयंती खूंटे, श्रीमती गीता मनहर (आरएचओ), श्रीमती संगीता तिवारी (ड्रेसर) और राकेश ओग्रे शामिल थे। उक्ताशय की जानकारी डॉ के के बरेठ प्रभारी चिकित्सक ने दी है।