जांजगीर-चांपा

जरूरतमंद लोगों को जन्मदिन पर कंबल वितरण

बिर्रा। राजमहल बिर्रा की बड़ी बहुरानी राज्य महिला आयोग के पूर्व सदस्य स्व श्रीमती शकुंतला देवी सिंह जी के जन्मदिन पर उनके जन्मदिन को यादगार बनाते हुए मठ मंदिर बिर्रा में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्व. श्रीमती शकुंतला देवी सिंह जी को याद करते हुए उनके बेटी दामाद श्रीमती चंद्रकिरण सिंह परस्ते व प्रमोद परस्ते ने उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर परिवार से स्नेहलता सिंह, चेतन प्रताप सिंह, प्रतीक प्रताप सिंह, उमेश दुबे, कुलकीत साहू, दीपक धीवर, नरेंद्र यादव, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती सहोदरा दुबे, खदाराम कहार, श्रीमती लता दुबे, श्रीमती संतरा बाई, सुदर्शन दास वैष्णव, मालती वैष्णव, ताराचंद वैष्णव, श्रीमती शांति मारावी, राधे यादव सहित शुभचिंतक उपस्थित होकर अपनी भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत् शत् नमन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker